आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, विपक्ष का जनता के बीच महाभियोग कार्यक्रम

आज 31 अक्तूबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन है। वहीं, विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली में जनता के बीच महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करेगा। प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे का दूसरा दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री आज सुबह करीब 9 बजे केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 9:15 बजे वे केवड़िया के एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह एकता नगर में वर्षा वन और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब 5:30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 14:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, विपक्ष का जनता के बीच महाभियोग कार्यक्रम #IndiaNews #National #October312026News #PmModiGujaratVisit #NationalUnityDay #SardarVallabhbhaiPatelJayanti #DhruvRatheeDefamationCase #GyaneshKumar #PublicImpeachmentEvent #IndiraGandhiDeathAnniversary #SubahSamachar