Haridwar News: अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत 30 खोखे हटाए
हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया है। दो दिनों में 50 से अधिक और बुधवार को मेला आरक्षित क्षेत्र से करीब 30 अवैध खोखे, फड़ और झुग्गी-झोपड़ियां हटाई गईं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में भूपतवाला से पुराने एआरटीओ चौक तक अभियान चलाया गया। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क, फुटपाथ, पुलों और सार्वजनिक स्थानों से ठेली समेत अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए।प्रशासन ने बताया कि मेला क्षेत्र में दोबारा अवैध कब्जे पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रियों के लिए मार्ग को सुगम और बाधारहित रखना प्राथमिकता है। मा.सि.रि
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 18:09 IST
Haridwar News: अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत 30 खोखे हटाए #30KiosksRemovedInAnti-EncroachmentDrive #SubahSamachar
