Mandi News: स्वर परीक्षा में 30 कलाकारों ने लिया भाग
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एक से पांच अप्रैल तक आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेले की चार सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए जोगिंद्रनगर मिनी सचिवालय में करीब 30 कलाकारों ने स्वर परीक्षा में भाग लिया। इस प्रक्रिया के माध्यम से कलाकारों के प्रदर्शन के आधार पर सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए चयन किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। चार सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेशभर के गायक कलाकार अपनी सुरीली आवाज से धमाल मचाएंगे। इनमें हिंदी, पहाड़ी, पंजाबी और बॉलीवुड गायक कलाकार भी शामिल होंगे। शुक्रवार लघु सचिवालय में ऑडिशन लेने के लिए विशेष तौर पर मौजूद तहसीलदार जोगिंद्रनगर रजत सेठी के संयोजन में गठित एक समिति में शामिल ऑडिशन लेने वालों में संगीत प्राध्यापक प्रो. नवीन राठौर, संगीत शिक्षिका अनीता शर्मा, मृदुला शर्मा, प्रकाश भट्ट, सुभाष राणा और तिलक राज शामिल रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 17:32 IST
Mandi News: स्वर परीक्षा में 30 कलाकारों ने लिया भाग #30ArtistsParticipatedInTheVoiceTest. #SubahSamachar
