UP: BHU के 3 गार्डों पर छात्र को पीटने का आरोप, पीड़ित ने कहा- आईकार्ड नहीं था, मोबाइल पर दिखाया; फिर भी पीटा
Varanasi News:बीएचयू में वीडियो बनाने पर हैदराबाद गेट के पास तीन सुरक्षाकर्मियों पर छात्र नीरज के साथ मारपीट का आरोप लगा। छात्र को हाथ और कंधों में चोटें आईं। छात्र ने एक वीडियो भी वायरल किया जिसमें सुरक्षाकर्मी मारपीट करते दिख रहे हैं। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया। छात्र ने कुलपति अजित कुमार चतुर्वेदी को भी पत्र लिखा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति गठित कर दी है। छात्र ने बताया कि 12 जून की रात 11.30 हैदराबाद गेट से अस्पताल जा रहा था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। आई-कार्ड मांगा तो सुरक्षाकर्मियों से कहा कि कार्ड जल्दीबाजी में घर भूल गया है और मोबाइल में देख लो। वह नहीं माने, बाकी कई लोग भी बिना कार्ड दिखाए जा रहे थे। सुरक्षाकर्मियों से सवाल किया और वीडियो बनाने लगा तो उसे पीटा गया। छात्र का आरोप है कि तीन सुरक्षाकर्मी उसे एक बंद कमरे में लेकर गए और 15 मिनट तक पिटाई की। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया। जांच कमेटी का गठन करने के बाद बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए पीड़ित छात्र को भी प्राक्टोरियल बोर्ड ऑफिस में बुलाया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 22:12 IST
UP: BHU के 3 गार्डों पर छात्र को पीटने का आरोप, पीड़ित ने कहा- आईकार्ड नहीं था, मोबाइल पर दिखाया; फिर भी पीटा #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
