Noida News: फर्जी दस्तावेज से जमीन रजिस्ट्री कर ठगी करने के आरोप में तीन धरे

फोटो--आरोपियों के पास से मोबाइल, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और कार बरामदमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। जारचा कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को समाना नहर के पास से जमीन की फर्जी दस्तावेज से रजिस्ट्री कर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड और कार बरामद की गई है। गिरोह 11 वर्षों में 20 से अधिक मामलों में 10 करोड़ से अधिक की ठगी कर चुका है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहारा होम्स लालकुआं गाजियाबाद के प्रदीप राणा (53), बिहार के भोजपुर की खुशबू देवी (45) और प्रताप विहार गाजियाबाद की ज्योत्सना (42) के रूप में हुई है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि गिरोह सबसे पहले ऐसे भूखंडों की पहचान की जाती ही जिनकी निगरानी कम होती थी। इसके बाद मालिक की पूरी जानकारी जुटाकर फर्जी पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार किए जाते थे। इसके बाद गिरोह का कोई सदस्य खुद को जमीन का मालिक बताकर फर्जी रजिस्ट्री करा लेता था। बाद में जमीन को बेच दी जाती थी। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना टीटू राणा उर्फ गौरव है, जो फिलहाल फरार है। गिरोह में करीब 20 से 25 सदस्य शामिल हैं। कई मामले हैं दर्जप्रदीप राणा के खिलाफ गाजियाबाद के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, जालसाजी, धमकी और गैंगस्टर एक्ट सहित 19 प्राथमिकी दर्ज हैं। सरगना टीटू राणा के खिलाफ भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 18:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: फर्जी दस्तावेज से जमीन रजिस्ट्री कर ठगी करने के आरोप में तीन धरे #3ArrestedForCheatingByRegisteringLandWithFakeDoc #SubahSamachar