Noida News: महिला अधिवक्ता से मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार
दनकौर। पैतृक संपत्ति के विवाद में महिला अधिवक्ता और उनके पति से मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने समझौते का झांसा देकर उन्हें बुलाया था और मारपीट की थी।दिल्ली के करावल नगर निवासी अधिवक्ता ऋचा शर्मा ने बताया कि ससुराल जानीपुरा में पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। रविवार को गांव पहुंचने पर मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को हुए विवाद के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने सुनील कुमार, बलराज और पुष्पेंद्र को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 21:32 IST
Noida News: महिला अधिवक्ता से मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार #3AccusedArrestedForAssaultingAWomanAdvocate #SubahSamachar
