Sonipat News: वेयर हाउस से विदेशी शराब की 280 पेटियां गायब

गन्नौर। डीआईसीटी वेयर हाउस से विदेशी शराब की 280 पेटियां गायब हो गई। शराब की कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई गई है। इस संबंध में वेयर हाउस के महाप्रबंधक ब्रजेश सक्सेना ने गन्नौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वेयर हाउस के अंदर पब्लिक बांडिड वेयर हाउस है जिसके इंचार्ज रतन सिंह हैं। इसमें एनको स्पिरिट्स प्राइवेट लिमिटेड का माल रखा हुआ था। वेयर हाउस की हर माह 1 से 10 तारीख की बीच जांच होती है। जब एनको स्पिरिट्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से वेयर हाउस में रखे अपने सामान की डिमांड की तो इंचार्ज रतन सिंह ने उनके स्टाॅक की जांच की। जांच के दौरान अंग्रेजी शराब की 280 पेटियां गायब मिलीं। प्रत्येक पेटी में छह बोतलें थीं। कंपनी प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच की लेकिन शराब का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने शराब की पेटी किसी कर्मचारी की ओर से चोरी किए जाने की आशंका जताई गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 19:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: वेयर हाउस से विदेशी शराब की 280 पेटियां गायब #280CasesOfForeignLiquorMissingFromWarehouse #SubahSamachar