Prayagraj : माफिया अतीक के बेटे उमर के काफिले में शामिल 28 वाहनों ने तोड़ा टोल प्लाजा का बैरियर, एफआईआर दर्ज

पैरोल पर प्रयागराज लाए गए माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद के पीछे चल रहे 28 नामजद व अन्य अज्ञातवाहनों के चालकों के खिलाफ नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि काफिले में शामिल वाहन नवाबगंज टोल प्लाजा पर बिना टोल शुल्क दिए बैरियर तोड़कर निकल गए। वाहनों को रोकने की कोशिश करने पर टोल कर्मचारियों से गालीगलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देकर कुचलने का आरोप है। टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक जयप्रकाश यादव ने नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3:45 बजे नवाबगंज टोल बूथ नंबर तीन पर उमर अहमद को पुलिस स्कॉर्ट साथ लखनऊ से प्रयागराज ला रही थी। पुलिस के वाहनों के गुजरने के बाद पीछे से करीब 28 वाहन एक साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे। आरोप है कि काफिले में शामिल वाहनों के चालकों ने टोल शुल्क दिए बिना तेज रफ्तार में बैरियर तोड़कर निकलना शुरू कर दिया। टोल कर्मचारियों ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ गालीगलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद चालक वाहनों को तेज रफ्तार में चलाते हुए टोल प्लाजा से निकल गए। एफआईआर के मुताबिक, कर्मचारियों को जान से मारने की नीयत से उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया। कर्मचारी किसी तरह किनारे हटकर अपनी जान बचा सके। कुछ वाहनों के नंबर अधूरे, कई पर नंबर प्लेट नहीं एफआईआर के मुताबिक, काफिले में शामिल कुछ वाहनों के नंबर अधूरे थे, जबकि कई वाहनों पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी। ऐसे में पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहनों की पहचान करने में जुटी है। फुटेज से वाहनों के मॉडल, रंग और अन्य पहचान संबंधी जानकारी जुटाकर उनके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। नवाबगंज थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने बताया कि वाहनों के नंबर के आधार चालकों की पहचान की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 09, 2026, 20:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : माफिया अतीक के बेटे उमर के काफिले में शामिल 28 वाहनों ने तोड़ा टोल प्लाजा का बैरियर, एफआईआर दर्ज #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #AtiqAhmedSon #AtiqAhmedKeKitneBeteThe #AtiqAhmedSonName #SubahSamachar