Bareilly News: मतदाता सूची में 26.90 लाख नाम, 13,712 पाए गए अयोग्य

बरेली। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जांच में 13,717 लोग मतदाता बनने के लिए अयोग्य पाए गए। इनके नाम सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। इनका नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं है और चुनाव आयोग के निर्धारित दस्तावेज भी नहीं दिखा सके। जिले में शनिवार तक अपडेट सूची के अनुसार 26.90 मतदाताओं के नाम फाइनल किए गए। सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा।जिले में 26,91,067 मतदाताओं का ड्राफ्ट प्रकाशन किया गया था। इसमें 5,79,098 का डाटा मैच नहीं होने पर उनको नोटिस जारी कर सुनवाई की गई। सत्यापन के बाद एसडीएम स्तर से 27 मार्च तक मतदाता सूची फाइनल की जानी थी। इसमें अब भी 687 लोगों के नाम नहीं जुड़ सके हैं। इसमें सबसे अधिक बहेड़ी के 683, मीरगंज के तीन व बिथरी चैनपुर का एक नाम शामिल है। निर्वाचन कार्यालय का दावा है कि इसको एक दिन में पूरा कर लिया जाएगा। विधानसभावार अयोग्य मतदाताबहेड़ी में 851, मीरगंज में 976, भोजीपुरा में 1361, नवाबगंज में 1997, फरीदपुर में 1199, बिथरी चैनपुर में 799, बरेली शहर में 2879, बरेली कैंट में 1074, आंवला में 2576 मतदाता अयोग्य पाए गए हैं।वर्जनएसआईआर के तहत दावों-आपत्तियों के निस्तारण का कार्य पूरा हो चुका है। 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। - संतोष सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 03:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: मतदाता सूची में 26.90 लाख नाम, 13,712 पाए गए अयोग्य #26.90LakhNamesInVoterList #13 #712FoundIneligible #SubahSamachar