Meerut News: यूपीआई से रुपये डालने का झांसा देकर 26 हजार ठगे
दौराला। सकौती मिल बाजार में मंगलवार दोपहर बाइक सवार ठगों ने एक दुकानदार से 26 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।गौरव की हेमंत इलेक्ट्रिक स्टोर के नाम से सकौती मिल बाजार में दुकान है। गौरव के अनुसार दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और 50 व 100 के नोटों की गड्डियां ले लीं। उन्होंने 26 हजार रुपये लेने के बाद यूपीआई से भुगतान करने की बात कही। मोबाइल में उलझाने का नाटक कर बाहर खड़े तीसरे साथी के साथ बाइक से भाग निकले। ठगी का एहसास होने पर दुकानदार ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि ठगों की तलाश की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 19:24 IST
Meerut News: यूपीआई से रुपये डालने का झांसा देकर 26 हजार ठगे #26ThousandDupedByPretendingToTransferMoneyThroughUPI #SubahSamachar
