वाराणसी: 2570 मोबाइल और 113 सिम कार्ड बरामद, कबाड़ के नाम पर खरीदकर दूसरे राज्यों में बेचने का आरोप; 5 अरेस्ट

वाराणसी में कपसेठी पुलिस ने बरकी पेट्रोल पंप के पास बंद पड़े चंदन ढाबे पर खड़े डीसीएम की तलाशी लेकर 2570 मोबाइल फोन और विभिन्न कंपनियों के 113 सिम कार्ड बरामद किए। मौके से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गांवों में फेरी लगाकर पुराने मोबाइल के बदले बर्तन देते थे और फिर मोबाइल फोन बंगाल में बेच देते थे। डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की रोकथाम और संदिग्धों की तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बंगाल नंबर का एक डीसीएम संदिग्ध सामान के साथ बरकी पेट्रोल पंप के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर कपसेठी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली। इस दौरान डीसीएम से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 19, 2026, 13:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी: 2570 मोबाइल और 113 सिम कार्ड बरामद, कबाड़ के नाम पर खरीदकर दूसरे राज्यों में बेचने का आरोप; 5 अरेस्ट #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #KapshethiPolice #MobilePhonesSeized #SubahSamachar