Yamuna Nagar News: रोजगार मेले में 250 विद्यार्थियों का चयन
रादौर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाचरौन में शुक्रवार को जिला रोजगार कार्यालय व आईटीआई की ओर से रोजगार मेला लगाया गया। इसमें में 250 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में चंद्रपुर इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड रादौर रोड कांजनू, इस्जेक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड यमुनानगर, समाया हेल्थ सेंटर, लार्क इंजीनियरिंग प्राइवेट यमुनानगर, यूनिट एग्रो लिमिटेड धौड़ंग, एसआईएस यमुनानगर, पुखराज हेल्थ केयर, वेवसेट और पंडित ऑटोमोबाइल यमुनानगर कंपनियों ने भाग लिया।मेले में विभिन्न व्यवसायों के करीब 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि भाजपा नेपाल सिंह राणा, प्राचार्य सतीश कुमार, जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अरुण कुमारआईटीआई नाचरौन उप-अधीक्षक एकलव्य मेहता, वर्ग अनुदेशक शाम सिंह, शिक्षुता अनुदेशक उमेश, सहायक मोहित काम्बोज, जिला रोजगार कार्यालय से सहायक ऋषिपाल आंकड़ा, प्रधानाचार्य रोहित अरोड़ा व अन्य मौजूद रहे। संवाद आईटीआई नाचरौन में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे युवा। संस्थान
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 03:50 IST
Yamuna Nagar News: रोजगार मेले में 250 विद्यार्थियों का चयन #250StudentsSelectedInTheJobFair #SubahSamachar
