लखीमपुर खीरी: सामूहिक विवाह में 250 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, नौ मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह
लखीमपुर खीरी में शहर के धर्मसभा इंटर कॉलेज में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 250 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें नौ मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। समारोह में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। एक ही परिसर में विभिन्न परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में पूरी हुईं। नवदंपतियों को बांटे गए उपचार विवाह समारोह में शामिल वर-वधुओं और उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। भोजन के बाद नवदंपतियों को उपहार भी दिए गए। योजना के तहत आयोजित समारोह में विवाह संपन्न होने पर नवदंपतियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता उपलब्ध कराना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 19, 2026, 12:32 IST
लखीमपुर खीरी: सामूहिक विवाह में 250 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, नौ मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह #CityStates #LakhimpurKheri #MassWedding #Marriage #SubahSamachar
