Exclusive: छह महीने तक लगातार चली 'लगान' की शूटिंग; दयाशंकर पांडे ने सुनाए किस्से, आमिर को बताया गॉड ब्रदर
15 जून2001 साल 1999 में 'मन' और 2000 में 'मेला' जैसी फ्लॉप फिल्में दे चुके आमिर खान की अगली फिल्म 'लगान' इसी तारीख पर रिलीज हुई थी। साढ़े 3 घंटे से ज्यादा लंबी यह फिल्म जिसमें आमिर को छोड़कर कोई और बड़ा जाना पहचाना चेहरा नहीं था। एक्शन फिल्मों के उस दौर मेंदूसरी तरफ रिलीज हुई थी सनी देओल की फिल्म'गदर'। कुल मिलाकर 'लगान' के लिए दर्शकों को थिएटर तक खींच पाना आसान नहीं था। पर फिल्म की रिलीज के दिन अंदाजा लगा कि भुवन अपनी टोली के साथ इतिहास रचने निकले हैं।उस दौर में शायद किसी ने नहीं सोचा था कि 'लगान' सिर्फ एक फिल्म बनकर नहीं रह जाएगी, इसे 25 साल बाद भी बड़ी शिद्दत से याद किया जाएगा। फिल्म में भले ही आमिर खान भुवन बनकर अपनी लड़ाई लड़ रहे थे पर उनकी टोली में एक ऐसा किरदार भी था जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उस किरदार का नाम था गोली। इस किरदार को बड़े पर्दे पर अभिनेता दयाशंकर पांडे ने निभाया था। आज 'लगान' को रिलीज हुए पूरे 25 साल पूरे होने पर अमर उजाला से बातचीत में पांडे ने उस दौर की कई यादें साझा की हैं। ऐसी यादें, जिन्हें सुनकर महसूस होता है कि कुछ फिल्में सिर्फ बनती नहीं हैं, वो जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 23:11 IST
Exclusive: छह महीने तक लगातार चली 'लगान' की शूटिंग; दयाशंकर पांडे ने सुनाए किस्से, आमिर को बताया गॉड ब्रदर #CelebsInterviews #National #25YearsOfLagaan #DayaShankarPandey #DayaShankarPandeyExclusiveInterview #DayaShankarPandeyInterview #AamirKhanIconicMovieLagaan #MovieLagaanStarCast #MovieLagaanCollection #MovieLagaanShooting #SubahSamachar
