Ambala News: अधूरी चार्जिंग के साथ रूटों पर दौड़ रही 25 इलेक्ट्रिक बसें, घट रहे फेरे
अंबाला। पर्यावरण संरक्षण और यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई इलेक्ट्रिक बस सेवा खुद आधी चार्जिंग की समस्या से जूझ रही है। चार्जिंग पूरा न होने के कारण बसें अपने निर्धारित फेरे पूरे नहीं कर पा रही हैं, जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में अंबाला सिटी से बराडा, नारायणगढ़, यमुनानगर, चंडीगढ़, कालका, पिंजौर, कैथल, पेहवा, इस्माइलाबाद और पीपली सहित कई मुख्य मार्गों पर इन बसों का संचालन किया जा रहा है। यह सभी 25 बसें अंबाला सिटी बस स्टैंड परिसर में लगे मात्र तीन चार्जर्स के भरोसे हैं। वहीं एक बस की चार्जिंग होने में ही करीब एक घंटा लगता है। ऐसे में पर्याप्त चार्जर न होने के कारण बसें पूरी तरह चार्ज नहीं हो पा रही हैं।कम चार्ज होने के कारण बसों को बीच रास्ते में खड़े होने का डर सताता रहता है। जिन रूटों पर बसों को दिन में 10 फेरे लगाने थे, वहां अब कम फेरे लगाए जा रहे हैं। दो दिन पहले कालका और बराडा जैसे महत्वपूर्ण रूटों पर बसें नहीं भेजी जा सकीं। जिसके कारण बसों के फेरे मिस हो गए। कभी कभी कालका से वापस अंबाला आते समय बस की बैटरी डाउन हो जाती है, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में पंचकूला बस अड्डे पर रोककर चार्ज करना पड़ रहा है। फेरे मिस होने और रूटों पर बसें न चलने से सफर करने वाले नौकरीपेशा यात्रियों को निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। संवाद---अंबाला में 25 इलेक्ट्रिक बसें हैं, इन सभी बसाें को चार्ज करने के लिए सिटी बस अड्डा परिसर में तीन चार्जर लगे हुए हैं, यह चार्जर बसों को पूरी तरह से चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। जिसके कारण बसें पूरी तरह से चार्ज नहीं हो पा रही हैं।परविंद्र, इचार्ज, यातायात ब्रांच, अंबाला डिपो।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 02:44 IST
Ambala News: अधूरी चार्जिंग के साथ रूटों पर दौड़ रही 25 इलेक्ट्रिक बसें, घट रहे फेरे #25ElectricBusesRunningOnRoutesWithIncompleteCharging #ReducingTrips #SubahSamachar
