Hamirpur (Himachal) News: यातायात नियमों की अवहेलना पर 25 चालान काटे
हमीरपुर। सदर पुलिस ने उखली के समीप नाका लगाकर यातायात नियमों की अवहेलना पर 15 चालान किए। सभी चालान कोर्ट में प्रेषित किए। वहीं, जाहू पुलिस ने जाहू में नाका लगाकर 10 चालान किए। यातायात के नियमों की पालन को सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उखली में पुलिस ने विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। एसपी बलवीर सिंह ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 22:47 IST
Hamirpur (Himachal) News: यातायात नियमों की अवहेलना पर 25 चालान काटे #HamirpurNewsHpNews #SubahSamachar
