Yamuna Nagar News: दुकान का ताला तोड़कर 23 हजार रुपये चोरी

यमुनानगर। चोरों ने छछरौली थाना क्षेत्र के भिलपुरा गांव में करियाना दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। गांव भिलपुरा निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि वह गांव में करियाना की दुकान चलाते हैं। शनिवार दोपहर वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। कुछ समय बाद लौटने पर देखा कि दुकान के शीशे वाले दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच की तो गल्ले में रखे 23 हजार रुपये गायब मिले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 02:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: दुकान का ताला तोड़कर 23 हजार रुपये चोरी #23ThousandRupeesStolenByBreakingTheLockOfTheShop #SubahSamachar