पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी लापरवाही: 23 विदेशियों को होटल में ठहराया, पुलिस को नहीं दी जानकारी
पहलगाम के बायसरन में आतंकी हमले के बावजूद सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। देवहाटू इलाके के होटल मिस्टि माउंटेंस लद्दी ने 23 विदेशियों को होटल में ठहराने की जानकारी पुलिस को नहीं दी। यही नहीं होटल ने जरूरी फॉर्म सी भी नहीं जमा करवाया। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज की है। पहलगाम के देवहाटू इलाके में नियमित जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 22 मार्च की शाम 23 विदेशी नागरिक जिनमें 19 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं होटल मिस्टि माउंटेंस लद्दी में ठहरे हुए थे। जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधन ने जानबूझकर इन विदेशी मेहमानों के ठहरने की जानकारी पुलिस स्टेशन पहलगाम को नहीं दी। अनिवार्य रूप से भरे जाने वाले फॉर्म सी को भी जमा नहीं किया। पुलिस का मानना है कि यह कृत्य विदेशी और आव्रजन अधिनियम, 2025 के प्रावधानों का उल्लंघन है और इससे सुरक्षा नियमों से समझौता हुआ है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन पहलगाम में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 10:18 IST
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी लापरवाही: 23 विदेशियों को होटल में ठहराया, पुलिस को नहीं दी जानकारी #CityStates #Jammu #PahalgamHotel #ForeignNationals #FormC #HotelMistyMountainsLaddi #AnantnagNews #ForeignGuests #PoliceFirPahalgam #SecurityAfterTerrorAttack #JammuKashmirNews #HotelRules #SubahSamachar
