Kangra News: धर्मशाला में 23 अभ्यर्थियों ने उत्तीर्ण की मैदानी परीक्षा

पशु मित्र भर्तीअमर उजाला ब्यूरोधर्मशाला। पशुपालन विभाग में पशु मित्रों के चयन के लिए बुधवार को सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में दाड़ी और योल डिस्पेंसरी के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया। यह परीक्षा उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कुल 51 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से परीक्षा के लिए 37 अभ्यर्थी ही पहुंचे। इनमें से 23 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अगले चरण में प्रवेश किया। उम्मीदवारों की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। सफल अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष वर्ग के लिए 5000 मीटर दौड़ 30 मिनट के भीतर और महिला वर्ग के लिए 1500 मीटर दौड़ 10 मिनट के भीतर पूरी करना अनिवार्य रखा गया था।--------गुगलाड़ा मैदान में 26 अभ्यर्थी सफलरैहन (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के अंतर्गत 18 विभिन्न पंचायतों में स्थित 18 पशु चिकित्सा संस्थानों के लिए पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा गुगलाड़ा मैदान में आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा को 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया में लगभग 350 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बुधवार को 76 अभ्यर्थियों को बुलाया था। इनमें से 60 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। शारीरिक दक्षता परीक्षण में 26 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। संवाद नौकरी के लिए दौड़ प्रदेश भर में पशुपालन विभाग में पशु मित्र पदों पर भर्ती प्रक्रिया जोरों पर नौकरी के लिए दौड़ प्रदेश भर में पशुपालन विभाग में पशु मित्र पदों पर भर्ती प्रक्रिया जोरों पर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 22, 2026, 18:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: धर्मशाला में 23 अभ्यर्थियों ने उत्तीर्ण की मैदानी परीक्षा #KangraNews #KangraLatestNews #KangraLocalNews #KangraHindiNews #KangraAmarUjalaNews #SubahSamachar