Kullu News: डीएवी के 21 छात्रों ने कराटे में जीते स्वर्ण पदक
डीएवी के 21 छात्रों ने कराटे में जीते स्वर्ण पदकराज्य स्पर्धा में दमखम दिखाएगी स्कूल की टीम संवाद न्यूज एजेंसी मनाली। कराटे संघ जिला कुल्लू की ओर से सामुदायिक भवन ग्राम पंचायत बाशिंग में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वॉरियर मार्शल आर्ट्स, कराटे क्लब मनाली, सूर्या कराटे क्लब और एकेडमी ऑफ सेल्फ डिफेंस क्लब के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पर्धा में डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली के 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 21 छात्रों ने स्वर्ण पदक, पांच छात्रों ने रजत पदक जबकि दो छात्रों ने कांस्य पदक हासिल किए हैं। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 16 एवं 17 मई को बैजनाथ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिला कुल्लू का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुमिते वर्ग में लड़कों के मुकाबलों में डीएवी मनाली के छात्र सक्षम, शौर्या, अंशुल, विपुल, आयुष, रेयांश, चन्नय, प्रणव, अभी, ओम और आयुष ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। विहान, नीरज, अर्णव भारद्वाज, अभिनव और यश ने रजत पदक जीते। वैभव ठाकुर और शिवेन ने कांस्य पदक हासिल किए।लड़कियों के कुमिते वर्ग में दक्षिता, वीनुका, सान्वी जोशी, तृषा, सिहोना, सान्या, पदमा और दृष्टि ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेल काता वर्ग में आयुष रैना और कनिष्क ने स्वर्ण पदक जीते।प्रधानाचार्या अनीता वर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षक रजनीश कुमार सहित अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 16:41 IST
Kullu News: डीएवी के 21 छात्रों ने कराटे में जीते स्वर्ण पदक #21DAVStudentsWonGoldMedalsInKarate. #SubahSamachar
