UP: काशी के 2.11 लाख किसानों को मिली 42.31 करोड़ सम्मान निधि, पीएम ने जारी की धनराशि; खिले चेहरे

Varanasi News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त शनिवार को जारी कर दी गई। वाराणसी के 2.11 किसानों के बैंक खातों में 42.31 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर हुगली में एक कार्यक्रम के दौरान यह राशि जारी की। वाराणसी में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। वर्ष 2019 में योजना की शुरुआत हुई थी। 22वीं किस्त तक वाराणसी के 3,05,823 किसानों को कुल 944.307 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिली थी। अब 23वीं किस्त जारी हुई है। घमहापुर के किसान कमलेश कुमार ने कहा कि सम्मान निधि से खेत की जोताई, बोआई, खाद और बीज की व्यवस्था हो जाती है। बेलवरिया के किसान शिव कुमार ने बताया कि इस योजना से किसानों की अतिरिक्त आय हो रही है। सालाना 6,000 रुपये मिलती है सम्मान निधि : उप कृषि निदेशक ने बताया कि इस योजना के जरिये किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि दो-दो रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इस प्रक्रिया से बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो जाती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 09:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: काशी के 2.11 लाख किसानों को मिली 42.31 करोड़ सम्मान निधि, पीएम ने जारी की धनराशि; खिले चेहरे #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar