ट्रेड शो में उमड़ी भीड़: छुट्टी के दिन का दिखा असर, ओडीओसी पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, चखा प्रदेश का स्वाद
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का तीसरा दिन हाउसफुल रहा। छुट्टी के दिन ढाई लाख से अधिक लोग ट्रेड शो पहुंचे। इनमें कारोबारियों से ज्यादा संख्या आम लोगों की रही। दोपहर 3 बजे से सभी गेटों पर कतार लग गई जो शाम तक कायम रही। सबसे अधिक भीड़ एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) पवेलियन पर रही। वहां लोगों ने यूपी के हर जिले का स्वाद चखा। हॉल नंबर 9, 10, 14, 15, और 16 लोगों से भरे रहें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 28, 2026, 07:53 IST
ट्रेड शो में उमड़ी भीड़: छुट्टी के दिन का दिखा असर, ओडीओसी पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, चखा प्रदेश का स्वाद #CityStates #Noida #UpInternationalTradeShow #UpTradeShow2026 #SubahSamachar
