Kishau Dam project: किशाऊ बांध परियोजना से सिरमौर-शिमला के 2,092 लोग होंगे प्रभावित

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर टौंस (तमसा) नदी पर प्रस्तावित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को अब नई गति मिलने की उम्मीद जगी है। करीब 86 वर्ष पुरानी इस महत्वाकांक्षी परियोजना के क्रियान्वयन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। परियोजना से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और शिमला जिलों के 2,092 लोग प्रभावित होंगे। जानकारी के अनुसार, प्रभावित आठ गांवों में से छह गांव सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल और दो गांव शिमला जिले में स्थित हैं। किशाऊ बांध परियोजना का इतिहास काफी पुराना है। इसकी अवधारणा पहली बार वर्ष 1940 में सामने आई थी। इसके बाद तत्कालीन पंजाब सरकार ने वर्ष 1944-45 में प्रारंभिक सर्वेक्षण कराया। वर्ष 1962 में उत्तर प्रदेश सरकार ने दोबारा सर्वे शुरू किया और 1964 में परियोजना की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की गई। इसके बावजूद लागत साझेदारी, जल बंटवारे और बिजली हिस्सेदारी जैसे मुद्दों के कारण यह परियोजना लंबे समय तक अधर में लटकी रही।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 21:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kishau Dam project: किशाऊ बांध परियोजना से सिरमौर-शिमला के 2,092 लोग होंगे प्रभावित #CityStates #Shimla #KishauDamProject #SubahSamachar