Una News: कार से पकड़े खैर के 19 मोच्छे, दो नाबालिग काबू

ऊना। अवैध कटान माफिया के खिलाफ वन विभाग की टीमें लगातार सख्त कार्रवाई कर रही हैं। विशेषकर गगरेट क्षेत्र में वन विभाग की टीम लगातार वन माफिया की कमर तोड़ने में सक्रिय है। शनिवार सुबह गगरेट क्षेत्र के बुंबलू कलोह इलाके में एक कार से खैर के 19 मोच्छे बरामद किए। इस दौरान कार सवार दो नाबालिगों को भी मौके पर काबू किया गया, जिन्हें बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। हैरत की बात यह है कि पकड़े गए दोनों आरोपी नाबालिग हैं। मात्र साढ़े 17 साल की उम्र में इस अवैध कार्य में वे कैसे लिप्त हो गए, यह अपने आपने आप में बड़ा सवाल है। जानकारी के अनुसार डीएफओ ऊना सुशील राणा के दिशा निर्देश में आरओ राहुल ठाकुर और वन खंड अधिकारी गगरेट नरेश कुमार अपनी टीम के साथ गगरेट क्षेत्र के बुंबलू कलोह इलाके में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें एक बाइक सवार वहां से गुजरता दिखाई दिया। शक होने पर जब उसे रोका गया तो वह घबरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उन्होंने खैर का कटान कर एक कार में लोड किया है और वह बाइक पर रेकी कर रहा था। इसके बाद आरोपी के बताए स्थान पर पहुंचने पर एक कार नजर आई, जिसमें खैर के मोच्छे बरामद हुए। विभाग की टीम ने कार सवार व दूसरे युवक को काबू कर मामले की जानकारी गगरेट पुलिस की दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 23:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: कार से पकड़े खैर के 19 मोच्छे, दो नाबालिग काबू #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar