Chamoli News: यातायात के नियमों की अवहेलना पर किए 19 चालान
यातायात के नियमों की अवहेलना पर किए 19 चालानकर्णप्रयाग। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को परिवहन विभाग ने कर्णप्रयाग, सिमली, चटवापीपल, गौचर, लंगासू, बेडाणू, सोनला, नंदप्रयाग में वाहनों की चेकिंग की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भटगांई ने बताया कि वाहनों के ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, ओवरटेक करने,दोपहिया वाहन में ट्रिपल राइडिंग करने, फिटनेस, प्रदूषण, बीमा प्रमाण पत्रों के नहीं होने चालकों के हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 19 चालान किए गए हैं। तथा यातायात के नियमों की अवहेलना पर इनसे 39 हजार रुपये का अर्थ दंड लिया गया है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 11:54 IST
Chamoli News: यातायात के नियमों की अवहेलना पर किए 19 चालान #19ChallansIssuedForViolatingTrafficRules #SubahSamachar
