Kangra News: दो मामलों में देसी शराब की 19 बोतलें बरामद

धर्मशाला। पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने देसी शराब की 19 बोतलें बरामद की हैं। एसपी कांगड़ा कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नेरटी बाजार में स्थानीय निवासी विनोद कुमार की दुकान से शराब की 7 बोतलें बरामद हुईं। वहीं दूसरे मामले में शाहपुर-भनाला मार्ग के पास रशपाल सिंह निवासी वलाना तहसील सिहुंता जिला चंबा से देसी शराब 12 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 20:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: दो मामलों में देसी शराब की 19 बोतलें बरामद #KangraNews #KangraTodayNews #KangraUpdate #News #Breaking #SubahSamachar