Panipat News: निबंध लेखन में प्रदेश के 161 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में वीरवार को राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता कॉलेज के गणित विभाग व हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस इनोवेशन एंड टेक्नाेलाॅजी के संयुक्त तत्वावधान में कराई गई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के 161 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखार आता है। विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ. शिवनारायण ने बताया कि हायर स्टडीज में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स, ग्रह, लोग, पॉलिसी सिर्फ प्रॉफिट नहीं, नेशनल सिक्योरिटी में आत्मनिर्भर इनोवेशन का उदय, देश की ग्रोथ में डिजिटल टेक्नोलॉजी का रोल, क्लाउड स्टोरेज का इतिहास-फायदे और कमियां विषयों पर विद्यार्थियों ने निबंध लिखे। प्रतियोगिता का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। मंच संचालन प्राध्यापिका डिंपल ने किया। इस अवसर पर गणित विभाग से प्राध्यापिका नेहा भारद्वाज, प्राध्यापक अमनदीप सिंह, शुभम, प्राध्यापिका निधि मलिक, मीनू, साक्षी व इंदू उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 03:28 IST
Panipat News: निबंध लेखन में प्रदेश के 161 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा #161ParticipantsFromTheStateShowedTheirTalentInEssayWriting. #SubahSamachar
