मॉल, मंदिर और फिर मौत: परिवार की दर्दनाक यात्रा, जिद ने छीन लीं कुनाल की सांसें; मां की चीखें सुन रो पड़ा गांव
फिरोजाबाद में रविवार को जब पंकज अग्रवाल पत्नी रिंकी, बड़े बेटे कुनाल (16) और छोटे बेटे मयंक के साथ घर से निकले थे, तो चेहरे पर घूमने की खुशी थी। आगरा के जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन किए, मॉल में फिल्म देखी, लेकिन सफर का आखिरी पड़ाव आगरा चौपाटी पूरे परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे गया। सोमवार दोपहर जैसे ही कुनाल का शव एंबुलेंस से गांधी नगर स्थित आवास पर पहुंचा, पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। गांधी नगर निवासी पंकज अग्रवाल का 16 वर्षीय बेटा कुनाल पिछले कई दिनों से माता-पिता से जिप लाइन घूमने की जिद कर रहा था। रविवार को जब परिवार आगरा घूमने निकला, तो कुनाल की इसी जिद को पूरा करने के लिए पिता उसे आगरा चौपाटी ले गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 26, 2026, 09:06 IST
मॉल, मंदिर और फिर मौत: परिवार की दर्दनाक यात्रा, जिद ने छीन लीं कुनाल की सांसें; मां की चीखें सुन रो पड़ा गांव #CityStates #Agra #UttarPradesh #Firozabad #AgraZipLineAccident #KunalDeath #Funeral #SafetyNegligence #45FeetFall #AdventureRideAccident #ViralTragedyVideo #FamilyTragedy #AgraNews #TeenDeath #SubahSamachar
