यूपी: पहले ट्रैक पर दौड़ेगी 16 कोच वाली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन, दीपावली से पहले चलाने की तैयारी; होगा मेंटेनेंस
देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत को वाराणसी से दिल्ली रूट पर दीपावली से पहले चलाने की तैयारी है। 31 अक्तूबर को उद्घाटन वाले दिन ट्रेन को सुबह 11 बजे से बनारस रेलवे स्टेशन से चलाया जाएगा। इसके बाद जब उसका नियमित संचालन शुरू होगा तो वाराणसी जंक्शन यानी कैंट स्टेशन से रात 8.50 बजे रवाना किया जाएगा। रेलवे की ओर से किराया सूची अभी जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि 2000 रुपये थर्ड एसी का किराया होगा जबकि सेकंड एसी में 2500 और फर्स्ट एसी के लिए यात्रियों को 3000 रुपये देने पड़ेंगे। देश में पहली स्लीपर वंदेभारत ट्रेन का संचालन कामाख्या से हावड़ा तक किया जा रहा है। 966 किलोमीटर के रूट पर चलने वाली इस ट्रेन से यात्रा करने में करीब 13 घंटे का समय लगता है। अब 16 कोच की दूसरी वंदेभारत को वाराणसी से नई दिल्ली रूट पर चलाने की मंजूरी रेल मंत्रालय से मिल गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 05:35 IST
यूपी: पहले ट्रैक पर दौड़ेगी 16 कोच वाली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन, दीपावली से पहले चलाने की तैयारी; होगा मेंटेनेंस #CityStates #Varanasi #VandeBharatSleeper #16CoachTrain #IndianRailways #SubahSamachar
