हिमाचल: 155 दैनिक वेतनभोगी और अंशकालिक कर्मचारी नियमितीकरण के इंतजार में, नई ट्रांसफर पॉलिसी नहीं बनेगी

हिमाचल प्रदेश में सेवाएं दे रहे 155 दैनिक वेतनभोगी और अंशकालिक कर्मचारी अब भी नियमितीकरण की राह देख रहे हैं। 31 मार्च 2025 तक लंबित मामलों की यह लिखित जानकारी मुख्यमंत्री ने विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और सतपाल सिंह सत्ती के सवालों पर विधानसभा में दी। रिक्त पद, न्यायालयी मामले, विभागीय जांच और पात्रता पूरी न होने जैसे कारणों से कई कर्मचारियों की नियमितीकरण प्रक्रिया अटकी हुई है। सरकारी विभागों में 31 मार्च 2025 तक 108 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नियमित नहीं हो सके हैं। इनमें अकेले उच्च शिक्षा विभाग के 101 कर्मचारी रिक्त पद उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रभावित हैं। कृषि विभाग के दो मामले अदालत में लंबित हैं, जबकि परिवहन विभाग में एक कर्मचारी की विभागीय जांच चल रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 26, 2026, 22:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: 155 दैनिक वेतनभोगी और अंशकालिक कर्मचारी नियमितीकरण के इंतजार में, नई ट्रांसफर पॉलिसी नहीं बनेगी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalAssemblySession #SubahSamachar