Ambala News: दिल्ली मंडल में 15.25 घंटे का मेगा ब्लॉक, 18 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

अंबाला। उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल में बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की घोषणा की है। इस ब्लॉक के कारण 19 और 20 जून को रेल यातायात तरह प्रभावित रहेगा। ये जानकारी उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद-सहारनपुर जंक्शन सेक्शन पर स्थित ब्रिज नंबर 61 के चार स्पैन पर स्टील गर्डर को हटाकर पीएससी स्लैब लगाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए 15.25 घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। यह ट्रेनें रहेंगी रद्द : 19 जून को नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी 12017/18 रद्द रहेगी। इसी प्रकार जालंधर सिटी-दिल्ली जंक्शन के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14682/81 भी 19 जून को नहीं चलेंगी। जबकि सहारनपुर-दिल्ली 20412 को 19 जून और दिल्ली-सहारनपुर 20411 को 20 जून को रद्द रखा जाएगा। वहीं, गाजियाबाद-मेरठ सिटी 64555/56 ट्रेनें भी 19 जून को रद्द रहेंगी।बदले रूट से चलेंगी ट्रेनें : योग नगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीनगर के बीच संचालित ट्रेन नंबर 14318, चंडीगढ़-मदुरै 20494, हरिद्वार-लोकमान्य तिलक 12172 और ऊना हिमाचल-इंदौर 19308 जैसी ट्रेनें मेरठ सिटी-खुर्जा-मितावली-आगरा कैंट के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। वहीं, हरिद्वार और कालका से आने वाली दिल्ली की ट्रेनें 14304, 14332, 19020, 19032, 12172 व 19308 शामली-नोली के रास्ते चलाई जाएंगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12904 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस 19 जून को मेरठ सिटी स्टेशन पर 25 मिनट के लिए रोककर चलाई जाएगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 03:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: दिल्ली मंडल में 15.25 घंटे का मेगा ब्लॉक, 18 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित #15.25-hourMegaBlockInDelhiDivision;18TrainsToBeAffected. #SubahSamachar