Agra News: डार्ट्स चैंपियनशिप में 15 राज्यों के 150 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
आगरा। शास्त्रीपुरम में ऑल इंडिया डार्ट्स एसोसिएशन (एआईडीए) के सहयोग से 26वीं राष्ट्रीय डार्ट्स चैंपियनशिप एवं पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप-2026 का सफल आयोजन किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों के 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के आधार पर मंगोलिया में आयोजित होने वाले एशिया पैसिफिक कप के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया। वहीं आगरा के विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न वर्गों में पुरस्कार प्राप्त किए। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय रेल अंडर-23 टीम के मुख्य कोच कृष्णकांत उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि मिसेज इंडिया 2021 सैनी सरकार व ऑल इंडिया डार्ट्स एसोसिएशन के महासचिव प्रशांत साह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रमुख परिणामयुवा एकल (बालिका) : विजेता- राखी, उपविजेता- काजल राजपूतयुवा एकल (बालक) : विजेता- आशु वर्मा, उपविजेता- हनु पवन देव मनहासमिश्रित युगल : विजेता- अपूर्वा साहा, मुस्कान कुमारी कुशवाह, उपविजेता- आर्यन साहू, नेहा गौतममहिला युगल : विजेता- मुस्कान कुमारी कुशवाह, गगनदीप कौर चांदलोक, उपविजेता- महिमा गौतम, नेहा गौतमपुरुष युगल : विजेता- राजीव कुमार सिंह, पुषण कुमार सेन, उपविजेता- आर्यन साहू, शैलेश कुमारवयोवृद्ध एकल : विजेता- राम कुमार सिसौदिया, उपविजेता- एल्विस माइकल जैक्सनमहिला एकल : विजेता- मुस्कान कुमारी कुशवाह, उपविजेता- महिमा गौतमसंयुक्त तृतीय स्थान : गगनदीप कौर चांदलोक, नेहा गौतमपुरुष एकल : विजेता- दीप शॉ, उपविजेता- आर्यन साहूसंयुक्त तृतीय स्थान : सुमित रक्षित, अपूर्वा शॉ क्वार्टर फाइनलिस्ट : तमीम रहमान, पुषण कुमार सेन, राजीव कुमार सिंह, शैलेश कुमारमास्टर्स महिला वर्ग : प्रथम- गगनदीप कौर, द्वितीय- निधि जैन, तृतीय- नीलोफर अंजुममास्टर्स पुरुष वर्ग : प्रथम- शैलेश कुमार, द्वितीय- अमन शर्मा, तृतीय- राकेश पंडितएशिया पैसिफिक के लिए इनका हुआ चयन पुरुष वर्ग में आर्यन साहू, पुषण कुमार सेन, राजीव कुमार सिंह, शैलेश कुमार, तमीम रहमान, दीप शॉ और सुमित रक्षित। महिला वर्ग में महिमा गौतम, गगनदीप कौर, नेहा गौतम, भारती, आरुषि, मुस्कान कुमारी कुशवाह और निधि जैन चयनित हुईं। वयोवृद्ध वर्ग में एल्विस माइकल जैक्सन, राम कुमार सिसौदिया व नीलोफर अंजुम का चयन हुआ। युवा बालक वर्ग में हनु पवन देव मनहास, आशु वर्मा और अपूर्वा का चयन किया गया जबकि युवा बालिका वर्ग में राखी, काजल, रोमिता को अवसर मिला।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 02:31 IST
Agra News: डार्ट्स चैंपियनशिप में 15 राज्यों के 150 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा #150PlayersFrom15StatesShowcasedTheirTalentInTheDartsChampionship. #SubahSamachar
