Delhi NCR News: डेढ़ माह से लापता किशोरी सुरक्षित बरामद
नई दिल्ली। नरेला इलाके से करीब डेढ़ माह से लापता 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद किया है। बाहरी उत्तरी पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने ऑपरेशन मिलाप के तहत किशोरी को सुरक्षित बरामद किया। किशोरी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ की रहने वाली है। उसके लापता होने के संबंध में 18 सितंबर को नरेला थाने में मामला दर्ज किया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 20:27 IST
Delhi NCR News: डेढ़ माह से लापता किशोरी सुरक्षित बरामद #15-year-oldGirl #MissingForAMonthAndAHalf #RecoveredSafe #SubahSamachar
