बरेली में दर्दनाक हादसा: भाई के सामने 15 साल के किशोर की मौत, मसाला चक्की के पट्टे में फंसने से गई जान
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में लगी मसाला चक्की के पट्टा की चपेट में आने से 15 वर्षीय आशीष उर्फ आधार मौर्य की मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए बरेली ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशीष कक्षा आठ का छात्र था। उसके घर में ही मसाला चक्की और सेलर है। शनिवार सुबह करीब दस बजे बिजली आने पर आशीष के बड़े भाई प्रशांत ने चक्की चालू की। ग्राहकों का मसाला पीसने के दौरान प्रशांत ने आशीष से चक्की का पट्टा बदलने को कहा। इसी दौरान आशीष अचानक चक्की के पट्टा की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां विमला देवी, बड़े भाई प्रशांत और बहन किरन का रो-रोकर बुरा हाल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 13:45 IST
बरेली में दर्दनाक हादसा: भाई के सामने 15 साल के किशोर की मौत, मसाला चक्की के पट्टे में फंसने से गई जान #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #15-year-oldBoyDies #Accident #TeenDies #SubahSamachar
