Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में 15 हजार भक्तों ने नवाया शीश

जयकारों के साथ सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं ने किए माता रानी के दर्शनसंवाद न्यूज एजेंसीभरवाईं (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी के दरबार में शनिवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह करीब साढ़े छह बजे मंदिर में विधिवत आरती संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने माता रानी के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देर शाम तक करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के पावन दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।शनिवार तड़के मंदिर के पुजारी सचिन कालिया ने विधि-विधान के साथ माता रानी का भव्य शृंगार किया और उसके बाद आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। शनिवार होने के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उचित व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही। ध्यान रहे कि मां चिंतपूर्णी दरबार में शनिवार, रविवार और मंगलवार को श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इससे जहां मंदिर के आसपास के क्षेत्र में रौनक देखने को मिलती है तो वहीं दुकानदारों का व्यवसाय भी गति पकड़ता है। मां के दरबार में सबसे अधिक हाजिरी पड़ोसी राज्य पंजाब के श्रद्धालु लगाते हैं। इसके अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से भी भक्त आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और शनिवार को दर्शन व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित हुई। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 19:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में 15 हजार भक्तों ने नवाया शीश #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar