TTA: 10 देशों की 15 दिग्गज टेक कंपनियों ने मिलाया हाथ, वैश्विक स्तर पर मुहैया कराएंगे भरोसेमंद तकनीक

तकनीक को लेकर वैश्विक सीमाओं से परे भरोसा और उच्च मानक कायम करने के लिए 10 देशों की 15 दिग्गज टेक कंपनियों ने हाथ मिलाया है। अफ्रीका, एशिया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका की इन अग्रणी कंपनियों ने ट्रस्टेड टेक एलायंस (टीटीए) के गठन की घोषणा की है। समान सोच वाले वैश्विक टेक्नोलॉजी प्रदाताओं के इस समूह में भारत की ओर से जियो प्लेटफॉर्म शामिल है। जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के दौरान टीटीए का ऐलान किया गया, जिसका उद्देश्य कनेक्टिविटी, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, सेमीकंडक्टर, सॉफ्टवेयर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक फैले टेक्नोलॉजी स्टैक के लिए भरोसेमंद और सत्यापित मानक विकसित करना है। इसके संस्थापक सदस्यों में अमेजन, वेब सर्विसेज, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल क्लाउड, एरिक्सन, नोकिया, एसएपी और एनटीटी समेत 15 कंपनियां शामिल हैं। सुरक्षित ढांचे के लिए परस्पर सहयोग जरूरी माइक्रोसॉफ्ट के वाइस चेयरमैनऔर प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ ने कहा कि मौजूदा वैश्विक माहौल में समान सोच वाली कंपनियों का साथ आना जरूरी है ताकि सीमाओं के पार तकनीक में भरोसा और उच्च मानक कायम रह सकें। एरिक्सन के सीईओ बोर्ये एकहोम ने कहा कि कोई एक कंपनी या देश अकेले सुरक्षित और भरोसेमंद डिजिटल ढांचा नहीं बना सकता, इसके लिए वैश्विक सहयोग अनिवार्य है। ये भी पढ़ें:Emmanuel Macron:17 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम पांच प्रमुख सिद्धांतों पर काम करेगा टीटीए टीटीए के तहत सदस्य कंपनियों ने पांच प्रमुख सिद्धांतों पर सहमति जताई है। इनमें पारदर्शी कॉरपोरेट गवर्नेंस और नैतिक आचरण, सुरक्षित विकास प्रक्रिया और स्वतंत्र मूल्यांकन, मजबूत सप्लाई चेन व सुरक्षा निगरानी शामिल है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 04:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TTA: 10 देशों की 15 दिग्गज टेक कंपनियों ने मिलाया हाथ, वैश्विक स्तर पर मुहैया कराएंगे भरोसेमंद तकनीक #BusinessDiary #National #Google #Amazon #SubahSamachar