Meerut News: 138 छात्राओं ने लिया ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण
मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ मेंन शाखा द्वारा बुधवार को श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज पर छात्राओं के लिए ब्यूटीशियन का काम सीखने हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यालय की 138 छात्राओं ने भाग लिया। शाखा से ब्यूटीशियन उषा ने छात्रों को कोर्स सिखाया। संतोष बाला, रितु अग्रवाल, मीनाक्षी, जूही अग्रवाल, शाखा महिला संयोजिका कामिनी गुप्ता, अंशु गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अनुराग, शाखा अध्यक्ष अनिल अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यशाला को करने में विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं संपूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 19:00 IST
Meerut News: 138 छात्राओं ने लिया ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण #138FemaleStudentsUnderwentTrainingInTheBeauticianCourse. #SubahSamachar
