Himachal: खेलने से मना किया तो 13 साल के छात्र ने लगा लिया फंदा, जानें पूरा मामला
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट के बड़ा समाहल गांव में खेलने के लिए मना करने पर 13 साल के एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र नौवीं कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि वार्षिक परीक्षा देकर लौटे छात्र को परिजनों ने खेलने में समय बर्बाद नहीं कर पढ़ने को कहा था। इसके बाद उसने कमरे में जाकर खौफनाक कदम उठा लिया। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार छात्रवार्षिक परीक्षा देकर घर लौटा था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 20:05 IST
Himachal: खेलने से मना किया तो 13 साल के छात्र ने लगा लिया फंदा, जानें पूरा मामला #CityStates #Shimla #StudentHangedHimself #SubahSamachar
