Kangra News: 1214 किसानों ने बेचा 4548 मीट्रिक टन गेहूं, 11.42 करोड़ का जारी हुआ भुगतान

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से किसानों से गेहूं की खरीद सुचारू रूप से जारी है। प्रदेश के 1214 किसानों ने अब तक 4548.20 मीट्रिक टन गेहूं की फसल बेची है। इनमें से 1168 किसानों को निगम की ओर से कुल 11.42 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है, जबकि 46 किसानों का भुगतान अभी लंबित है।खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा प्रदेश में आठ अप्रैल से गेहूं की खरीद की जा रही है, जो 15 जून तक चलेगी। अब तक के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा फसल सिरमौर जिले के एपीएमसी पांवटा साहिब खरीद केंद्र में खरीदी गई है। यहां 405 किसानों ने 1545.05 मीट्रिक टन गेहूं बेची है। वहीं, सबसे कम खरीद कांगड़ा जिले की फतेहपुर अनाज मंडी में दर्ज की गई है, जहां 12 किसानों ने केवल 52.10 मीट्रिक टन गेहूं की उपज बेची है।अन्य मंडियों और खरीद केंद्रों की बात करें तो एपीएमसी रामपुर में 51, बद्दी के मलपुर में 33, धौलाकुआं में 138, मार्केट यार्ड नालागढ़ में 147, मार्केट यार्ड तकराला में 20, मिलवां में 46 और रियाली में 180 किसानों ने अपनी फसल बेची है। विभाग के अनुसार, गेहूं खरीद और भुगतान से जुड़ी यह तमाम जानकारी विभागीय पोर्टल पर भी ऑनलाइन उपलब्ध है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 17:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: 1214 किसानों ने बेचा 4548 मीट्रिक टन गेहूं, 11.42 करोड़ का जारी हुआ भुगतान #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar