Hamirpur (Himachal) News: एक महीने में 12 सड़क हादसे, 14 घायलों को मिला कैशलेस इलाज
हमीरपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक सोमवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सड़क हादसों की रोकथाम, जागरूकता और सड़क सुरक्षा उपायों पर चर्चा हुई।उपायुक्त ने बताया कि पीएम राहत योजना के तहत हादसों में घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है। जुलाई में जिले में 12 सड़क हादसे हुए और घायल 14 लोगों को कैशलेस इलाज लाभ मिला है। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे और परिवहन विभाग को मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सही मार्किंग करवाने के साथ दिशा-सूचक और स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।हादसे में घायलों की मदद कर अस्पताल पहुंचाने वाले दो लोगों के नाम राहवीर योजना के तहत गुड सेमेरिटन पुरस्कार के लिए भेजे गए हैं। बैठक में एसपी बलवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में एसपी बलवीर सिंह, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, एसडीएम संजीत सिंह और आरटीओ राजीव ठाकुर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 11, 2026, 00:38 IST
Hamirpur (Himachal) News: एक महीने में 12 सड़क हादसे, 14 घायलों को मिला कैशलेस इलाज #12RoadAccidentsInAMonth;14InjuredReceivedCashlessTreatment. #SubahSamachar
