Kangra News: बैजनाथ के आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे 12 पद

बैजनाथ (कांगड़ा)। बाल विकास परियोजना बैजनाथ के तहत चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सात सहायिका और एक क्रेच सहायिका के कुल 12 रिक्त पदों के लिए महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 18 अगस्त शाम 5 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं। साक्षात्कार 26 अगस्त को पूर्वाह्न 11:30 बजे एसडीएम कार्यालय बैजनाथ में होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी अरीता देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद नागन, राजल, मुल्थान और खड़ी मलाह भरे जाएंगे। सहायिका के पद पंजाला-1 व 2, कोठी-2, पीहड़, सरमान, लाहड़ और नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला के शीतला चौक में भरे जाएंगे, जबकि क्रेच सहायिका का एक पद वार्ड-7 पपरोला में भरा जाएगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 01:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kangra news hp news



Kangra News: बैजनाथ के आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे 12 पद #KangraNewsHpNews #SubahSamachar