UP: शाहजहांपुर में 11 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोचकर मार डाला, मासूम की हालत देख पिता हुए बेहोश

शाहजहांपुर के ककराकलां मोहल्ले की रहने वाली 11 वर्षीय स्वालिया की कुत्तों ने नोचकर जान ले ली। वह पिता के साथ खेत पर सब्जी तोड़ने गई थी। पिता ने उसे भाई को बुलाने के लिए घर भेजा था। रास्ते में कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने जब तक कुत्तों को भगाया, तब तक कुत्तों ने उसे बुरी तरह से नोच डाला था। पिता दौड़कर मौके पर पहुंचे। वह बेटी की हालत देखकर बेहोश हो गए। लहूलुहान बालिका को आनन-फानन राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 12:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: शाहजहांपुर में 11 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोचकर मार डाला, मासूम की हालत देख पिता हुए बेहोश #CityStates #Shahjahanpur #UttarPradesh #DogAttack #GirlDies #NagarNigam #StreetDogs #SubahSamachar