Palwal News: 1056 छात्रों ने जिले में दी सुपर 100 परीक्षा
हथीन। जिले में बुधवार को सुपर-100 की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 1056 छात्रों ने परीक्षा दी। जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया की परीक्षा के लिए चार सेंटर बनाए गए थे। रावत ने बताया कि इन सेंटरों पर कुल 1339 छात्रों ने रजिस्टर्ड किया था जिनमें से 1056 छात्रों ने परीक्षा दी और 233 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही। जिला विज्ञान विशेषज्ञ राजेश ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य जेईई मेंस और नीट की फ्री कोचिंग के लिए छात्रों का एडमिशन कराना है। खंड हथीन के शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी रविंद्र दीक्षित ने बताया कि हथीन में 175 छात्र रजिस्टर्ड हुए जिनमें से 136 छात्रों ने परीक्षा दी और 39 छात्र अनुपस्थित रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 18:44 IST
Palwal News: 1056 छात्रों ने जिले में दी सुपर 100 परीक्षा #1056StudentsAppearedForSuper100ExamInTheDistrict #SubahSamachar
