Shahjahanpur: आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 550 युवाओं ने लिया हिस्सा, 102 का चयन

शाहजहांपुर के रोजा में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद 102 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। मेले का शुभारंभ ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समय-समय पर ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन कर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही हैं। इससे प्रशिक्षित युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार मिलने के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना अधिकारी अवधेश राम ने की। उन्होंने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अभ्यर्थियों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया। रोजगार मेले में 550 युवाओं ने साक्षात्कार दिया। जिसमें 102 का चयन किया गया। इस मौके पर एमआईएस मैनेजर संजीव कुमार, शोभना दीक्षित, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जितेंद्र सिंह, फोरमैन कृष्ण मुरारी आदि मौजूद रहे। आभार उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक अरविंद कुमार ने आभार जताया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 16:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur: आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 550 युवाओं ने लिया हिस्सा, 102 का चयन #CityStates #Shahjahanpur #RojgarMela2026 #Jobs #Iti #SubahSamachar