प्रॉपर्टी टैक्स पर 100 ब्याज माफी : दो दिन में आए 49 लाख रुपये
पानीपत। प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया भुगतान पर ब्याज में शत-प्रतिशत छूट दिए जाने की योजना का लाभ उठाने के लिए नगर निगम कार्यालयों में करदाताओं लगातार आ रहे हैं। पालिका बाजार स्थित नगर निगम कार्यालय के कैश काउंटरों पर पिछले दो दिनों के भीतर ही 49 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा हो चुका है। इसमें शनिवार को रिकॉर्ड 39 लाख रुपये और रविवार को छुट्टी के दिन भी 10 लाख रुपये करदाताओं ने सरकारी खजाने में जमा कराए। योजना की अंतिम तिथि 30 जून होने के कारण सोमवार को कबीर जयंती की सरकारी छुट्टी के बावजूद नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा पूरी तरह खुली रहेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ब्याज माफी योजना का लाभ उठा सकें।जैसे-जैसे योजना की समय-सीमा समाप्त होने की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे टैक्स जमा कराने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार और रविवार को वीकेंड होने के बावजूद निगम कार्यालय में खासी चहल-पहल देखी गई। लोग सुबह से ही लाइनों में लगकर अपना बकाया टैक्स क्लियर करने में जुटे नजर आए। निगम प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए कैश काउंटरों पर विशेष प्रबंध किए हैं ताकि लोगों को ज्यादा देर इंतजार न करना पड़े। सोमवार को कबीर जयंती का अवकाश होने के बाद भी दफ्तर खोलने का निर्णय इसी उद्देश्य से लिया गया है ताकि अंतिम क्षणों में किसी को परेशानी न हो।30 जून तक मिलेगा ब्याज में पूर्ण छूट का लाभयह योजना उन संपत्ति स्वामियों के लिए एक बेहतरीन अवसर मानी जा रही है, जो लंबे समय से भारी-भरकम ब्याज के कारण अपना टैक्स जमा नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद छूटे हुए बकायेदारों से नियमानुसार पूरी पेनाल्टी और ब्याज वसूला जाएगा। ब्यूरोवर्जन : राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 तक के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का पूरा भुगतान 30 जून तक करने वाले करदाताओं को ब्याज में 100 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। यह योजना उन संपत्ति स्वामियों के लिए अंतिम अवसर है। किसी नेअब तक अपना बकाया टैक्स जमा नहीं कराया है। इसी कारण अंतिम दिनों में निगम कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। नागरिकों से अपील है कि वे सोमवार को छुट्टी के दिन भी आकर अपना टैक्स जमा करा सकते हैं।विवेक चौधरी, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 06:02 IST
प्रॉपर्टी टैक्स पर 100 ब्याज माफी : दो दिन में आए 49 लाख रुपये #100%InterestWaiverOnPropertyTax:Rs49LakhReceivedInTwoDays #SubahSamachar
