Una News: अंब विकास खंड से 22 सीटों के लिए 100 उम्मीदवारों ने ठोकी दावेदारी
ऊना। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में पंचायत समिति के 107 पदों के लिए 416 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। जिनमें से अंब विकास खंड से 22 सीटों के लिए सबसे अधिक 100 उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोकी है। पांच विकास खंडों में से अंब से सबसे ज्यादा दावेदार इस बार चुनावी मैदान में है जबकि गगरेट से 85, हरोली से 82, बंगाणा से 76 और ऊना से 73 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। दो पंचायत समिति सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सत्तासीन कांग्रेस सरकार के विधायक से लेकर मंत्रियों के लिए पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा को भी इन चुनावों में पूर्व मंत्री से लेकर पूर्व विधायक की साख का सवाल बन गया है। सब की नजरें उम्मीदवारों के फाइनल होने के बाद किस-किस ब्लॉक में पंचायत समिति के दावेदार चुनकर आते हैं, उस पर हैं। इसी के आधार पर ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की नींव भी रखी जाएगी। बता दें कि नगर निकायों के चुनावों में ऊना जिला में भाजपा का दबदबा रहा है और उसमें कांग्रेस जिला में 6 नगर निकायों के चुनावों में दो जगह ही अपना वर्चस्व दिखा पाई है। अब पंचायतीराज संस्थाओं के जिला परिषद से लेकर पंचायत समिति सदस्यों और संबंधित पंचायत के प्रधानों के चुनावों के नतीजे पर ही दोनों दलों के आगामी राजनीति की तस्वीर साफ होगी।उम्मीदवार वार्ड अंब 100 22गगरेट 85 20हरोली 82 24बंगाणा 76 19ऊना से 73 24
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 18:06 IST
Una News: अंब विकास खंड से 22 सीटों के लिए 100 उम्मीदवारों ने ठोकी दावेदारी #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
