Una News: श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत 10 विद्यार्थियों को किया सम्मानित
दौलतपुर चौक(ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में शनिवार को मेधावी विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट्स डिजिटल योजना के तहत सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने 10 चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राकेश कालिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना मेधावी छात्रों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आधुनिक डिजिटल संसाधनों तक आसान पहुंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इससे छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे और वे डिजिटल युग के अनुरूप खुद को तैयार कर सकेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेज के कुल 10 विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की गई। योजना के तहत मेधावी छात्रों को डिजिटल उपकरण (टैबलेट आदि) उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जिससे छात्र ई-लर्निंग, ऑनलाइन पढ़ाई और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का लाभ उठा सकें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 19:05 IST
Una News: श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत 10 विद्यार्थियों को किया सम्मानित #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
