Basti News: फुटबाल की मंडलीय टीम में 10 खिलाड़ी चयनित
बस्ती। वाराणसी में 23 से 30 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बस्ती की टीमें प्रतिभाग करेगी। इसके लिए खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल सोमवार को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में सुबह 10 बजे से हुआ। ट्रायल में 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें मंडल के लिए 10 चयनित हुए।क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता 23 से 30 अक्तूबर तक वाराणसी में प्रस्तावित है। इसमें बस्ती की टीम भी हिस्सा लेगी। फुटबॉल खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल सोमवार को हुआ। 10 खिलाड़ी चयनित हुए हैं, ये अब 21 अक्तूबर को मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगे। इसमें बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जनपद के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसमें सफल खिलाड़ियों को टीम में जगह दी जाएगी। बताया कि सोमवार से वाराणसी में ही आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए सोमवार को जिला स्तरीय ट्रायल होना था, मगर इसमें खिलाड़ी नहीं आए। ऐसे में इनका ट्रायल नहीं हुआ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 03:34 IST
Basti News: फुटबाल की मंडलीय टीम में 10 खिलाड़ी चयनित #BastiNews #SubahSamachar
