UP : प्रदेश में 10 लाख शस्त्र लाइसेंसधारी, छह हजार से ज्यादा दागी, हाईकोर्ट ने तलब की बाहुबलियों की कुंडली

प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को बताया कि सूबे में 10 लाख से ज्यादा शस्त्र लाइसेंसधारी हैं, जिसमें 6,062 लोग दागी हैं। इस जानकारी से हैरान कोर्ट ने 26 मई तक उन बाहुबलियों, रसूखदारों की आपराधिक कुंडली और उन्हें मिली सरकारी सुरक्षा का ब्योरा तलब किया है, जिनका नाम सरकारी हलफनामे में गुम है। इनमें अब्बास अंसारी, भाजपा नेता बृजभूषण सिंह, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया समेत कई के नाम शामिल हैं। यह आदेश न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकल पीठ ने संतकबीर नगर निवासी जय शंकर उर्फ बैरिस्टर की याचिका पर दिया है। इससे पहले गन कल्चर से चिंतित कोर्ट ने प्रदेश में शस्त्र लाइसेंस के आवंटन, नवीनीकरण और नियमों की अनदेखी को लेकर मंडलवार जारी शस्त्र लाइसेंस की जानकारी मांगी थी। इसके क्रम में जो जानकारी अपर मुख्य सचिव (गृह) और संयुक्त सचिव की ओर से दाखिल हलफनामे में दी गई, उस आंकड़े से कोर्ट हैरान है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 22, 2026, 10:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP : प्रदेश में 10 लाख शस्त्र लाइसेंसधारी, छह हजार से ज्यादा दागी, हाईकोर्ट ने तलब की बाहुबलियों की कुंडली #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #ArmsLicence #GunLicense #UpNews #AllahabadHighCourt #SubahSamachar