Meerut News: आग से गन्ने की 10 बीघा फसल जलकर हुई राख
अज्ञात पर आग लगाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटीसंवाद न्यूज एजेंसीहस्तिनापुर। क्षेत्र के जलालपुर मकबूलपुर गांव में स्थित खेत में शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दिए जाने से किसान की करीब 10 बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।कस्बा हस्तिनापुर निवासी विमलेश की कृषि भूमि मकबूलपुर जलालपुर में स्थित है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने खेत में गन्ने की फसल बो रखी थी। शुक्रवार को अचानक खेत से धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक करीब दो बीघा में खड़ी पौधा और आठ बीघा में तैयार खड़ी गन्ने की पेड़ी सहित कुल 10 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। पीड़ित किसान का कहना है कि आग किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर लगाई गई है। घटना से परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।पीड़ित के पुत्र कृष्ण कुमार ने थाना हस्तिनापुर में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 16:34 IST
Meerut News: आग से गन्ने की 10 बीघा फसल जलकर हुई राख #10BighaSugarcaneCropBurntToAshesDueToFire #SubahSamachar
